Find Us

Gyanoday Nagar, Belwania P.O.
Chhitauni - Kushinagar - 274801

Opening Hours

Mon - Fri : 08.15 AM - 03.00 PM

Exam & Promotion

परीक्षाएँ
1. वर्ष में तीन सत्र होंगे। प्रथम सत्र अप्रैल से जुलाई तक और द्वितीय सत्र अगस्त से अक्टूबर तक एवं तृतीय सत्र नवम्बर से मार्च तक।
2. कक्षा दसवीं, बारहवीं का प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी के प्रथम सप्ताह मे होगी। जिसमें पूरा पाठ्यक्रम होगा। और परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है अन्यथा प्रवेश-पत्र रोका जा सकता है।
3.छात्र/छात्राओं को सम्पूर्ण योग में पास होना अनिवार्य है। विद्यालय में अग्रिम कक्षा में प्रवेश पाने के लिए सभी विषयों में निम्नतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। यह नियम समस्त कक्षाओं के लिए लागू है।
4. किसी भी कारण से छात्र/छात्रा द्वारा परीक्षा न देने पर पुनर्परीक्षा की व्यवस्था नहीं है।
5. परीक्षा के क्षेत्र में संतोषजनक प्रगति का अभाव, उपस्थिति में व्यक्तिक्रम, अवज्ञापूर्ण व्यवहार, इत्यादि पर्याप्त कारण होने पर विद्यालय उन छात्रों को परीक्षा से बाहर निकालने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है।
6.किसी भी छात्र/छात्रा को न्यूनतम 90 प्रतिशत उपस्थिति के बिना वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

कक्षोīनति
1. वर्ष के अन्त में पूरे वर्ष के औसत अंक के आधार पर अगली कक्षा के लिए कक्षोन्नति का निर्णय लिया जाता है। इसलिए सन्तुलित कार्य और नियमित उपस्थिति कक्षोन्नति की एक अनिवार्य शर्त है।
2. मुख्य विषय जैसे हिन्दी, अंग्रेजी, गणित और नैतिक विज्ञान में अनुत्तीर्ण होने पर विद्यार्थी को उसी कक्षा में पुनः पढ़ना होगा। इसके साथ ही किन्हीं दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने पर कक्षोन्नति से वंचित कर दिया जायेगा।
3. किसी भी विषय के प्रति निरन्तर उपेक्षा का भाव अक्षम्य है, चाहे वह अनिवार्य विषय हो अथवा ऐच्छिक।
4. कक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए परीक्षा और वर्ष के औसत प्रणाली को ध्यान में रखकर पुनः असंभव होगी। वर्ष के अन्त में घोषित किये गए परिणाम ही अन्तिम होंगे एवं पुनः गौर नहीं किया जायेगा।
5. जो छात्र/छात्रा पूरे वर्ष विषयों  में असफल है उसे विद्यालय छोड़ना पडे़गा। इसी प्रकार लगातार दो बार असफल छात्र/छात्रा विद्यालय से निष्कासित कर दिया जायेगा/जायेगी।
6. वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएँ अभिभावकों या छात्रों को नहीं दिखाई जायेगी।

परीक्षाफल संबंधित विवरण
1. पूरे वर्ष के कार्य, चरित्र व्यवहार के ऊपर वार्षिक प्रोन्नति निर्भर है।
2. 80%- 90% वार्षिक उपस्थित परीक्षा से पूर्व आवश्यक है। अस्वस्थता की दशा में चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
3. किसी भी विषय में अनुत्तीर्ण होने की दशा में श्रेणी नहीं प्राप्त हो सकेगी।
4. परीक्षा छोड़ने के दशा में पुनः परीक्षा कदापि सम्भव नहीं है।
5. परीक्षाफल घोषित होने के बाद पुनर्विचार कदापि संभव नहीं है और न ही पुनः परीक्षा संभव है।
6. इस विद्यालय में मुख्यतः तीन परीक्षायें होती हैं, त्रयमासिक, अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक इसके अतिरिक्त समय-समय पर मासिक परीक्षायें की जाती है।
7. प्रोन्नति के लिए उक्त तीनों परीक्षाओं का निश्चित प्रतिशत लिया जाता है।

परीक्षाफल की श्रेणियाँ निम्न प्रकार है :-
91 से 100 तक – A1
81 से 90 तक – A2
71 से 80 तक -B1
61 से 70 तक -B2
51 से 60 तक -C1
41 से 50 तक -C2
33 से 40 तक – D
01 से 32 तक – E अनुत्तीर्ण

error: Content is protected !!